देश की खबरें | राजस्थान: कोटा में बारिश के कारण मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोटा के एक गांव में मंगलवार को बारिश के कारण कच्चा मकान ढहने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई और उनका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोटा, 29 जुलाई राजस्थान में कोटा के एक गांव में मंगलवार को बारिश के कारण कच्चा मकान ढहने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई और उनका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बुढ़ादीत थानाक्षेत्र के झाड़ गांव निवासी खेमराज मीणा (70) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, खेमराज अपने घर में चारपाई पर बैठे थे कि तभी अपराह्व करीब एक बजे मकान की एक दीवार उनके ऊपर गिर गई।

थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि पास में मौजूद खेमराज के बेटे धनराज पर सीमेंट की एक परत आ गिरी, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि खेमराज को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\