देश की खबरें | राजस्थान: 15 करोड़ रुपये का अफीम डोडा चूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा गैंगस्टर रोधी कार्य बल (एजीटीएफ) ने एक संयुक्त अभियान में एक ट्रक कंटेनर से करीब 7003 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जयपुर, सात फरवरी राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा गैंगस्टर रोधी कार्य बल (एजीटीएफ) ने एक संयुक्त अभियान में एक ट्रक कंटेनर से करीब 7003 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अफीम डोडा चूरा एक प्रकार का मादक पदार्थ है। पुलिस ने बताया दौसा जिले के मानपुर थाना व जिला पुलिस (डीएसटी) ने जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीकरी मोड़ के पास नाकाबंदी में एक ट्रक कंटेनर से करीब 7003 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त किया।

पुलिस के अनुसार, जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई है।

एजीटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एमएन ने एक बयान में बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं, जो झारखंड के रांची से चावल परिवहन के बिल एवं बिल्टी की आड़ में अवैध मादक पदार्थ की जोधपुर में तस्करी करने आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने अपने वाहनों पर ‘ऑन आर्मी ड्यूटी’ का स्टीकर लगा रखा था ताकि उन्हें कोई ना रोके।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी हेमराज उर्फ बबलू (47), सोनू निशाद (35) और मनोज सिंह (32) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मानपुर थाने में स्वापक ओषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड