देश की खबरें | प्रधानमंत्री के कटआउट वाला 9.5 टन वजनी ट्रक खींचेंगी राजलक्ष्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन शुक्रवार को यहां खास तरीके से मनाने की तैयारी उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता (नंदी) और स्थनीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी की है। इसे भव्य रूप देने के लिए तमिलनाडु की राजलक्ष्मी मंडा प्रधानमंत्री का कटआउट लगा करीब 9.5 टन वजन वाला ट्रक अपने हाथ से खीचेंगी।

प्रयागराज, 16 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन शुक्रवार को यहां खास तरीके से मनाने की तैयारी उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता (नंदी) और स्थनीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी की है। इसे भव्य रूप देने के लिए तमिलनाडु की राजलक्ष्मी मंडा प्रधानमंत्री का कटआउट लगा करीब 9.5 टन वजन वाला ट्रक अपने हाथ से खीचेंगी।

उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी) ने संवाददाताओं को बताया, “हम मोदी का 71वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह जी 71 किलो का केक काटकर इसका शुभारंभ करेंगे।”

उन्होंने बताया कि इसके बाद दोपहर तीन बजे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड धारक बहन राजलक्ष्मी, प्रधानमंत्री का 71 फुट ऊंचा और 20 चौड़ा कटआउट एक ट्रक पर खड़ा करके लगभग 9.5 टन वजन का ट्रक वह खुद अपने हाथ से खींचकर इस कार्यक्रम को और भव्य रूप प्रदान करेंगी।

कार्यक्रम में उपस्थित राजलक्ष्मी मंडा ने बताया, ‘‘ कल प्रधानमंत्री मोदी का 71वां जन्मदिन है। इसे मनाने मैं तमिलनाडु से प्रयागराज आई हूं। मैं 71 फुट ऊंचा कटआउट लगा डीसीएम ट्रक हाथ से 71 फुट तक खींचकर रिकार्ड बनाने जा रही हूं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी के योगदान के लिए उनका धन्यवाद देना चाहती हूं।’’

उन्होंने बताया कि 9.5 टन वजन खींचने वाली वह भारत की प्रथम महिला और विश्व की दूसरी महिला हैं और वह महिला सशक्तिकरण की दिशा में वह यह काम कर रही हैं।

उल्लेखऩीय है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए बुलेट मोटरसाइकिल से चेन्नई से वाराणसी तक की यात्रा कर राजलक्ष्मी मंडा सुर्खियों में आई थीं।

मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को 2500 लोगों को निःशुल्क दिखाने की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य है कि प्रधानमंत्री के जीवन के संघर्ष.. बाल्यकाल से लेकर विश्व के महान लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर हमारे कार्यकर्ता और सहयोगी देखें और उनसे प्रेरणा लें।

देश में आतंकवाद से कारगर तरीके से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हुए नंदी ने कहा, “प्रधानमंत्री ने आतंकियों खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने माफिया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस देश को आतंक से मुक्त करने और इस प्रदेश को गुंडों से मुक्त करने का कार्य पार्टी के ये दोनों शीर्ष नेता कर रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now