देश की खबरें | राज ठाकरे ने बढे़ हुए बिजली बिलों के मुद्दे को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात कर बढ़े बिजली बिलों के मुद्दे को मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 29 अक्टूबर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात कर बढ़े बिजली बिलों के मुद्दे को मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

राजभवन के एक बयान के अनुसार, ठाकरे ने कोश्यारी से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की।

यह भी पढ़े | IRCTC: कंफर्म टिकट पर भी बदलवाया जा सकता हैं पैसेंजर का नाम, जानिए पूरा नियम.

बयान के मुताबिक, ’’ ठाकरे ने पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई के राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नागरिकों को मिले बढ़े हुए बिजली बिल के मुद्दे पर राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की और उनको ज्ञापन प्रस्तुत किया।"

बैठक में मनसे नेता बाला नंदगांवकर, प्रमोद (राजू) पाटिल, अमित राज ठाकरे, नितिन सरदेसाई और अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़े | भारतीय सेना ने विकसित किया ‘Secure Application for Internet’ नामक मैसेजिंग एप्लिकेशन, रक्षा मंत्री ने की सराहना.

मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में कई लोगों ने लॉकाडाउन के दौरान उन्हें बढ़े हुए बिजली बिल मिलने की शिकायत की थी।

बंबई उच्च न्यायालय ने जुलाई में महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड को निर्देश दिया कि वह बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायतों पर यथाशीघ्र सुनवाई करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\