देश की खबरें | राज ठाकरे टोल प्लाजा हमला मामले में अदालत में पेश हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे शनिवार को वर्ष 2014 में एक टोल प्लाजा पर तोड़-फोड़ संबंधी मामले में नवी मुंबई की एक अदालत के समक्ष पेश हुए। अदालत ने इस मामले में ठाकरे को जमानत प्रदान की।

मुंबई, छह फरवरी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे शनिवार को वर्ष 2014 में एक टोल प्लाजा पर तोड़-फोड़ संबंधी मामले में नवी मुंबई की एक अदालत के समक्ष पेश हुए। अदालत ने इस मामले में ठाकरे को जमानत प्रदान की।

ठाकरे पर राजमार्गों से टोल हटाए जाने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान मनसे कार्यकर्ताओं के समक्ष उकसाने वाला भाषण देने का आरोप है, जिन्होंने वाशी में टोल प्लाजा पर तोड़-फोड़ की थी।

मनसे के विधि प्रकोष्ठ के सचिव संतोष सावंत ने कहा कि वाशी के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पिछले महीने ठाकरे के खिलाफ वारंट जारी किया था। हालांकि, उनके वकील द्वारा मामले में बहस किए जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।

सावंत ने कहा कि अदालत ने ठाकरे को पेश होने का निर्देश दिया था और शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह पेश हुए।

उन्होंने कहा कि अदालत ने मनसे प्रमुख को 15 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत प्रदान की।

सावंत ने कहा कि अदालत ने पेशी से स्थायी छूट के अनुरोध वाली याचिका को भी अनुमति प्रदान की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू