देश की खबरें | हैदराबाद में राजभवन, अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी अफवाह निकली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मंगलवार को राजभवन, और कई अन्य इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिले, जिसके बाद अधिकारियों ने गहन तलाशी ली।

हैदराबाद, आठ जुलाई तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मंगलवार को राजभवन, और कई अन्य इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिले, जिसके बाद अधिकारियों ने गहन तलाशी ली।

पुलिस ने बताया कि राजभवन के कर्मचारियों को धमकी वाला ईमेल मिला था, जिसके बाद परिसर की गहन तलाशी ली गई, लेकिन इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस के मुताबिक, शहर की दीवानी अदालत को भेजे गए ईमेल में कहा गया था कि "दीवानी अदालत/न्यायाधीश और जिमखाना क्लब में 4 आरडीएक्स-आधारित आईईडी रखी गई हैं। सभी न्यायाधीशों/कर्मचारियों को जल्द ही बाहर निकाल दिया जाए।"

पुलिस के अनुसार, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों के साथ मौके पर पहुंची और परिसर की तलाशी ली। हालांकि, इस दौरान कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

पुलिस ने कहा कि तलाशी के दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को अदालत परिसर से बाहर भेज दिया गया और अदालती कार्यवाही रोक दी गई।

पुलिस ने बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now