देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। पिछले तीन दिन से लगातार हो रही हल्की व मध्यम बारिश के चलते शहर में कई जगहों पर जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।

नयी दिल्ली, 24 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। पिछले तीन दिन से लगातार हो रही हल्की व मध्यम बारिश के चलते शहर में कई जगहों पर जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।

हालांकि, शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 15 मिलीमीटर बारिश हुई।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश के कारण शहर के एक बड़े हिस्से में जलजमाव के चलते आवाजाही प्रभावित रही। कई स्थानों पर पेड़ गिरने की भी खबरें हैं।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी ‘येलो’ अलर्ट जारी किया था, जिसके तहत दिल्ली में ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर आगाह किया गया था।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हालांकि, दिन में शहर में मध्यम बारिश के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम यानी 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 23 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को सुबह नौ बजकर करीब 15 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 58 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी