देश की खबरें | बारिश का कहर : मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

जौनपुर (उत्तर प्रदेश), 16 सितंबर जिले में बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

अपर जिलाधिकारी (राजस्व) राजकुमार द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुजानगंज थाना क्षेत्र के सरायखानी गांव में भरत लाल जायसवाल (38) और उसका परिवार बुधवार रात अपने कच्चे मकान में सो रहा था। सुबह करीब चार बजे अचानक उनके घर की एक दीवार ढह गई। इस हादसे में भरत लाल, उसकी पत्नी गुलाबा देवी (34), बेटी साक्षी (10), भाभी रेखा देवी (45) और भांजी काजल(12) मलबे में दब गए।

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकालकर आनन-फानन सुजानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भरत लाल, गुलाबा देवी और साक्षी को मृत घोषित कर दिया जबकि रेखा और काजल का इलाज चल रहा है।

दूसरी घटना में सिकरारा थाना क्षेत्र के सकल देल्हा गांव निवासी उर्मिला देवी (47) बुधवार को अपने कच्चे मकान में सो रही थी तभी उसके मकान की जर्जर दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबने से उसकी मौत हो गयी।

अपर जिला अधिकारी ने बताया कि दोनों घटनाओं में मरे लोगों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट