देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में दिन में हल्की बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

च‍ंडीगढ़, 27 फरवरी चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में दिन में हल्की बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि अंबाला और पंचकूला सहित हरियाणा के कुछ हिस्सों तथा पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और पठानकोट में भी बारिश हुई।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ में दिन में 2.5 मिमी बारिश हुई। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले बुधवार को यह 28.9 डिग्री था।

अंबाला में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार के तापमान से करीब 10 डिग्री कम है। हिसार में दिन का तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बुधवार से आठ डिग्री कम है।

अमृतसर में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार के तापमान से चार डिग्री कम था।

लुधियाना में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले दर्ज किये गये अधिकतम तापमान से सात डिग्री कम था। वहीं, पटियाला और पठानकोट में अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\