देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के अनेक हिस्सों में हुई बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान अनेक हिस्सों में भारी बारिश हुई। जलभरण क्षेत्रों में व्यापक वर्षा होने से राज्य की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया।

लखनऊ, 17 जुलाई उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान अनेक हिस्सों में भारी बारिश हुई। जलभरण क्षेत्रों में व्यापक वर्षा होने से राज्य की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रयागराज, बलिया, बरेली, आगरा, झाँसी, कानपुर और बाराबंकी सहित कई जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है। राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को 5.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों, खासकर दक्षिणी हिस्सों में तेज आंधी, भारी बारिश और व्यापक जलभराव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, झाँसी, ललितपुर और महोबा जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, कानपुर, मथुरा और आगरा समेत 10 अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राज्य के 47 जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है। बारिश के दौरान मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी और ललितपुर में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया, "दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण शुक्रवार को बुंदेलखंड, दक्षिणी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान है।"

मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के पश्चिमी हिस्सों और पूर्वी भागों के कुछ स्थानों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की है।

जलभरण क्षेत्रों में व्यापक वर्षा के कारण राज्य की विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, राप्ती, सरयू और शारदा नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान के पास बह रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान