देश की खबरें | दिल्ली में कई हिस्सों में हुई वर्षा, अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कई भागों में मंगलवार को वर्षा होने के बाद यहां तापामान में गिरावट आई और अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आद्रर्ता अधिक रही।
दिल्ली, 20 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के कई भागों में मंगलवार को वर्षा होने के बाद यहां तापामान में गिरावट आई और अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आद्रर्ता अधिक रही।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता 92 फीसद दर्ज की गयी तथा न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सबुह साढ़े आठ बजे तक शहर में 69.6 मिमी बारिश हुई। दोपहर को भी यहां वर्षा हुई।
राष्ट्रीय राजधानी में काफी विलंब के बाद 12 जुलाई को मानसून पहुंचा था और शहर में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तभी से, शहर में लगभग हर दिन बारिश हो रही है।
विभाग के अनुसार, शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विभाग की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
आईएमडी ने बताया कि मंगलवार को शहर में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हवा में आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत रहा।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ मानसून दिल्ली में बहुत देर से पहुंचा। इसके जून अंत में आने की संभावना थी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)