देश की खबरें | मध्यप्रदेश में रातभर बारिश, आज ओलावृष्टि का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी घटनाओं के कारण मध्यप्रदेश में रातभर बारिश हुई।

भोपाल, 28 दिसंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी घटनाओं के कारण मध्यप्रदेश में रातभर बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और गरज के साथ बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

मौसम अधिकारियों ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या तक ठंड फिर से लौटने का अनुमान है और पिछले तीन दिनों से आसमान में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। शनिवार सुबह बादल छाए हुए थे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल कार्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और मध्य राजस्थान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के कारण मध्यप्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई।

उन्होंने बताया कि रविवार को आसमान साफ ​​होने और अगले 72 घंटों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। शनिवार को सुबह 8:10 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान भोपाल में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुमार ने कहा कि आईएमडी को शुक्रवार रात को मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

आईएमडी ने शनिवार को मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि, बिजली गरजने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\