देश की खबरें | बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र बनने से ओडिशा में बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण शुक्रवार को ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 16 अगस्त बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण शुक्रवार को ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा नदी क्षेत्र पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से शुक्रवार सुबह उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया।

मौसम विभाग ने कहा कि इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण मध्य-क्षोभमंडल स्तर तक पहुंच गया और इसकी दिशा दक्षिण-पश्चिम की ओर है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘अगले दो से तीन दिनों में इसके गांगेय पश्चिम बंगाल और झारखंड से होते हुए पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।’’

मौसम विभाग ने क्योंझर, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बारगढ़, देवगढ़, अंगुल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने कहा कि बालासोर, भद्रक, मयूरभंज और केंद्रपाड़ा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है और निचले इलाके जलमग्न हो सकते हैं।

एसआरसी ने संबंधित जिलाधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक तंत्र तैयार रखने के निर्देश दिए।

एसआरसी ने जिलाधिकारियों से कहा, ‘‘नालियों और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखना होगा और पर्याप्त पंप की व्यवस्था की जानी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड