देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के अधिकतर भागों में बारिश, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के अधिकतर भागों में सोमवार को बारिश हुई, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि विभिन्न इलाकों में भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़कें बंद कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बनिहाल/जम्मू, 26 जून जम्मू-कश्मीर के अधिकतर भागों में सोमवार को बारिश हुई, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि विभिन्न इलाकों में भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़कें बंद कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने के खतरे को देखते हुए रामबन में दसवीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि आज तड़के कई जगह भूस्खलन होने, रामबन शहर के कैफेटेरिया मोड़ और मेहर में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण कश्मीर को देश के शेष भाग से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। हालांकि दोपहर करीब ढाई बजे राजमार्ग पर फंसे हुए वाहनों को हटा दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि आज सुबह राजमार्ग पर श्रीनगर या जम्मू की ओर से किसी वाहन को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि जम्मू क्षेत्र में बेहरामगल्ला के पास हरि कथा में भूस्खलन के कारण सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाले मुगल रोड पर भी कई घंटे तक यातायात बाधित रहा।

सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू में 41.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जिसके कारण रात का तापमान लुढ़ककर 23.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो एक रात पहले 29.1 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में सबसे अधिक 108.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद रामबन के बटोटे में 62.2 मिमी बारिश हुई। जबकि श्रीनगर में रविवार रात से 26.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने महीने के अंत तक ज्यादातर समय बारिश का मौसम रहने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\