देश की खबरें | दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, उमस से मिली राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह कई इलाकों में बारिश होने से उमस से राहत मिली।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह कई इलाकों में बारिश होने से उमस से राहत मिली।

साकेत, मालवीय नगर, बुराड़ी, जीटीबी नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश, लाजपत नगर और कैलाश हिल्स में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम कार्यालय ने दिल्ली में तथा उसके आसपास के इलाकों में अगले दो घंटों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (आरडब्ल्यूएफसी) ने सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली, एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन वायु सेना स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर....) के कई स्थानों में अगले दो घंटे के दौरान रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।’’

आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री से अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गयी।

बृहस्पतिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और बारिश होने की संभावना जतायी है।

लुटियंस दिल्ली के समीप इंडिया गेट, संसद मार्ग, आईटीओ, पालम, शाहदरा, दिलशाद गार्डन, आयानगर, डेरामंडी, पीतमपुरा और नजफगढ़ में बारिश हुई।

मौसम कर्यालय ने बताया कि शहर में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों के दौरान 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट