देश की खबरें | दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश, गर्मी से मिली राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में शनिवार शाम को बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में शनिवार शाम को बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश के लिए उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार ठहराया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है।

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वैज्ञानिक एवं प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा,‘‘ उत्तर-पश्चिम भारत में 12 अप्रैल को आए सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आकाश में बादल छाए रहेंगे और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे राजधानी में तापमान लगभग 33 प्रतिशत तक गिर जाएगा।’’

पश्चिमी विक्षोभ का असर 18-19 अप्रैल तक रहेगा। तब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल के बाद तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ना शुरू हो जाएगा। दिन के दौरान दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 71 प्रतिशत से 31 प्रतिशत के बीच रही।

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में आंधी चलने और बिजली गिरने संबंधी एक परामर्श भी जारी किया, जिसमें लोगों से घर के भीतर रहने का आग्रह किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को खिड़कियां और दरवाजे बंद करने और यात्रा करने से बचने की भी सलाह दी।

इसके अतिरिक्त, सलाह में सुरक्षित आश्रयों की तलाश करने और पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से बचने की भी सिफारिश की गई है।

आईएमडी ने रविवार को दिल्ली में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी