देश की खबरें | दिल्ली में बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली।

नयी दिल्ली, 27 जून राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली में जून के महीने में अब तक भीषण लू के नौ दिन दर्ज किए गए, जबकि 2023 और 2022 में एक भी दिन ऐसी स्थिति नहीं बनी।

मौसम का पूर्वानुमान व्यक्त करने वाली निजी एजेंसी 'स्काईमेट वेदर सर्विसेज' ने बुधवार को कहा था कि इस सप्ताह के अंत तक मानसून दिल्ली पहुंच सकता है, जिससे लोगों को मौजूदा उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ के महेश पलावत ने कहा, ''दिल्ली में मानसून 29 या 30 जून को दस्तक दे सकता है।''

मानसून आमतौर पर 27 से 29 जून के बीच राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करता है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले साल मानसून 26 जून को आया था जबकि 2022 में 30 जून को मानसून की पहली बारिश हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट