देश की खबरें | दिल्ली में हुई बारिश, दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह बारिश होने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक, 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह बारिश होने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक, 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में बारिश के बावजूद वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 रहा।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (हिंडन वायु सेना स्टेशन, लोनी देहात, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, इंद्रपुरम, गुरुग्राम) के आसपास और समीपवर्ती इलाकों में अगले दो घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ ही 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में 0.6 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 दर्ज किया गया। पड़ोसी शहर, गाजियाबाद में एक्यूआई 339 , फरीदाबाद में 330, गुरुग्राम में 309, ग्रेटर नोएडा में 306 तथा नोएडा में 302 दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी