देश की खबरें | गुजरात के विभिन्न भागों में बारिश हुई कम, गांवों में अब भी भरा है लबालब पानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अधिकांश भागों में शुक्रवार को बारिश में कमी आई, लेकिन नदियों के उफान पर होने के कारण विभिन्न कस्बों और गांवों में अब भी लबालब पानी भरा हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 30 अगस्त गुजरात के अधिकांश भागों में शुक्रवार को बारिश में कमी आई, लेकिन नदियों के उफान पर होने के कारण विभिन्न कस्बों और गांवों में अब भी लबालब पानी भरा हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य आपात अभियान केंद्र (एसईओसी) के अनुसार राज्य के केवल चार स्थान पर सुबह छह से अपराह्न दो बजे के बीच 15 से 26 मिलीमीटर के बीच बारिश हुई जबकि अन्य हिस्सों में इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगाह किया है कि कच्छ क्षेत्र पर बना गहन दबाव क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

एसईओसी के अनुसार इस मौसमी प्रणाली की वजह से राज्य में सुबह छह से अपराह्न दो बजे के बीच कच्छ जिले की मुंद्रा तालुका में सबसे अधिक 26 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा गिर सोमनाथ के वेरावल में 18 मिलीमीटर, देवभूमि द्वारका में 16 मिलमीटर, बनासकांठा के दंतीवाड़ा में 15 मिलीमीटर, कच्छ जिले के अंजार तालुका में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।

अधिकारियों ने कहा कि कच्छ जिले के मांडवी कस्बे के विभिन्न भागों और भुज, अंजार व नखटराना कस्बों में जलभराव की समस्या रही।

नगर निगम के अधिकारियों ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वडोदरा शहर में अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, जहां विश्वामित्री नदी के उफान पर होने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि खतरे के निशान से 37 फुट से ऊपर बहने वाली नदी शुक्रवार को 23.16 फुट पर थी और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 6,073 लोगों में से 1,610 अपने घरों को लौट चुके हैं।

अधिकारियों ने बुधवार को कहा था कि इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में 26 लोंगों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास