देश की खबरें | दिल्ली में शनिवार को बारिश के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर बूंदाबांदी होने के कारण शुक्रवार को मौसम सुहाना रहा।

दिल्ली की प्राथमिक वेधशाला सफदरजंग वेधशाला में शहर का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। अनुमान है कि शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

शहर में शुक्रवार को आर्द्रता का स्तर 93 से 70 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर सकता है और महत्वपूर्ण सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है... ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत)।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड