IND vs WI Test Series 2023: बारिश ने भारत की क्लीन स्वीप की उम्मीदों पर फेरा पानी, श्रृंखला 1-0 से जीती

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच सोमवार को यहां पांचवें दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ जाने के कारण आखिर में ड्रॉ समाप्त हो गया.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

पोर्ट ऑफ स्पेन, 24 जुलाई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच सोमवार को यहां पांचवें दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ जाने के कारण आखिर में ड्रॉ समाप्त हो गया. भारत ने इस तरह से दो मैचों की श्रृंखला 1-0 से जीती लेकिन बारिश ने उसकी क्लीन स्वीप करके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के तीसरे चक्र के लिए कुछ महत्वपूर्ण अंक जुटाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. यह भी पढ़ें: Misbah-ul-Haq Appointed Zaka Ashraf’s Advisor: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक को पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ के सलाहकार किया गया नियुक्त, देखें Tweet

डब्ल्यूटीसी के पहले दो चक्र में फाइनल में पहुंचने वाले भारत ने डोमिनिका में खेला गया पहला टेस्ट मैच पारी और 141 रन से जीत कर नए चक्र की शानदार शुरुआत की थी. मैच के पांचवें और अंतिम दिन सुबह से ही मूसलाधार बारिश होती रही जिसके कारण खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में ही समय बिताना पड़ा. लंच के निर्धारित समय से कुछ देर पहले बारिश रुक गई और बादल भी छंट गए जिसके बाद अंपायरों ने भारतीय समयानुसार 11 बजकर 10 मिनट पर खेल शुरू करने की घोषणा की.

अभी खिलाड़ी मैदान पर उतर पाते कि बादल घिर आए और बारिश होने लगी। अंपायरों ने इसके बाद दोनों कप्तानों की सहमति से भारतीय समयानुसार 12 बजकर 20 मिनट पर मैच ड्रॉ समाप्त करने की घोषणा की। इस बीच जब बारिश थम रखी थी तब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देकर समय बिताया.

मैच के चौथे दिन का खेल भी बारिश से प्रभावित रहा था जिसमें वेस्टइंडीज ने 365 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 76 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज इस तरह से लक्ष्य से अभी 289 रन पीछे है. चौथे दिन का खेल समाप्त होने के समय जर्मेन ब्लैकवुड 20 और सलामी बल्लेबाज तेगनारायण चंद्रपाल 24 रन पर खेल रहे थे.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के 121 रन की मदद से अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की चौथे दिन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 255 रन पर आउट कर दिया था.

वेस्टइंडीज ने चौथे दिन अपनी पहली पारी चार विकेट पर 229 रन से आगे शुरू की थी लेकिन सिराज ने सुबह के सत्र में पांच विकेट लेकर भारत की जीत की उम्मीद जगा दी थी. सिराज ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 60 रन देकर पांच विकेट लिए थे.

कप्तान रोहित शर्मा (57) और विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (नाबाद 52) के आक्रामक अर्धशतकों की मदद से भारत ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 181 रन पर समाप्त घोषित करके वेस्टइंडीज के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था. अब इन दोनों टीम के बीच तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखलाएं खेली जाएंगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड