देश की खबरें | राजस्थान में बारिश का दौर जारी, अगले कुछ दिनों में कुछ संभागों में अति भारी बारिश होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान जोधपुर, अजमेर और बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी और प्रवक्ता राधेश्याम शर्मा ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 16 अगस्त राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान जोधपुर, अजमेर और बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी और प्रवक्ता राधेश्याम शर्मा ने यह जानकारी दी।

राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के चलते नागौर, बीकानेर में जर्जर मकान गिर गए, जबकि जयपुर में एक जर्जर मकान को नगर निगम ने गिरा दिया। जोबनेर में पानी के कटाव के कारण एक मकान ढह गया।

पुलिस के अनुसार इन हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई।

पाली के सोजत में तेज बहाव में कार बह गई। लोगों ने कार और चालक को बाहर निकाला।

चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में बृहस्पतिवार को तेज बारिश के चलते 50 से अधिक लोग पाड़ाझर झरने में फंसे गये और उन्हें एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को कई लोग जंगल में झरने पर गए थे, लेकिन झरने का रास्ता पानी में डूब जाने के कारण वे जंगल में ही फंस गए। एसडीआरएफ की टीम का एक वाहन भी कीचड़ में फंस गया। सभी 53 लोगों को शुक्रवार सुबह सुरक्षित बचा लिया गया।

दूदू जिले के फागी थानाक्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक सरकारी स्कूल में फंसे 30 बच्चों को शुक्रवार सुबह जयपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने सभी छात्रों को उनके घर पहुंचाया।

दूदू के सर्किल अधिकारी दीपक खंडेलवाल ने बताया कि फागी के सरकारी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने आये करीब 30 बच्चे भारी बारिश के कारण स्कूल भवन में रूके हुये थे। रात को वे अपने-अपने परिचितों के घर चले गये थे और शुक्रवार सुबह वापस विद्यालय आये थे। उन्हें पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शांतनु कुमार ने उनके घर सुरक्षित पहुंचाया।

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार शुक्रवार सुबह से शाम साढे पांच बजे तक फलोदी में 43.2 मिलीमीटर, जैसलमेर में 14.4 मिमी, अलवर में 14.2 मिमी, पिलानी में 12.1 मिमी, श्रीगंगानगर में 12 मिमी, बीकानेर में 10.6 मिमी, बारिश दर्ज की गई।

अलवर, सीकर, करौली, कोटा, भीलवाड़ा, टोंक, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों के कुछ स्थानों पर शुक्रवार सुबह तक हल्की से मध्यम बारिश हुई।

जयपुर मौसम केन्द्र के प्रवक्ता शर्मा के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान जयपुर, दौसा, बारां, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, पाली और सवाई माधोपुर जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई।

प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक बारिश बूंदी जिले के हिंडोली में 220 मिमी और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर के कोलायत में 172 मिमी दर्ज की गई। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार से राज्य के कई जिलों और संभागों में भारी बारिश के थमने की संभावना है। इन संभागों में 17 से 22 अगस्त के दौरान अधिकतर हिस्सों में आसमान साफ रहने और धूप खिलने की प्रबल संभावना है।

शर्मा ने बताया कि अगस्त के आखिरी सप्ताह में भारी बारिश का एक और दौर आने की संभावना है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\