खेल की खबरें | बारिश के कारण विम्बलडन में खेल प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बारिश के कारण विम्बलडन के छठे दिन का खेल प्रभावित हुआ जहां शनिवार को शुरुआती मुकाबलों में केवल एक का परिणाम आया।
विम्बलडन, आठ जुलाई बारिश के कारण विम्बलडन के छठे दिन का खेल प्रभावित हुआ जहां शनिवार को शुरुआती मुकाबलों में केवल एक का परिणाम आया।
घसियाले कोर्ट पर खेले जाने वाले इस ग्रैंडस्लैम में ब्राजील की बीट्रिज़ हद्दाद माइया ने बारिश शुरू होने से पहले तीसरे दौर के मुकाबले को जीत लिया। इस साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इस खिलाड़ी ने सोराना क्रिस्टिया को 6-2, 6-2 से हराया।
दो बार की विम्बलडन चैंपियन पेट्रा क्वितोवा पहला सेट अपने नाम करने के बाद बारिश के कारण खेल रोके जाते समय दूसरे सेट में पिछड़ रही थी। वह नतालिया स्टवानोविक के खिलाफ 6-3, 4-5 से आगे थी।
ऑल इंग्लैंड क्लब में केवल सेंटर कोर्ट और कोर्ट नंबर एक पर छत की सुविधा जहां बारिश के दौरान भी मुकाबले हो सकते है। उन दोनों स्टेडियमों में खेल निर्धारित समय पर शुरू होने की उम्मीद है।
एपी आनन्द नमिता
नमिता
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)