देश की खबरें | दिल्ली में मेघ गर्जना के साथ बारिश, अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार शाम मेघ गर्जना के साथ बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं, जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ।

नयी दिल्ली, 30 मई दिल्ली में मंगलवार शाम मेघ गर्जना के साथ बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं, जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में आंधी चली है।

पूरे शहर में तेज हवाओं और बारिश के कारण कई पैदल यात्री इधर-उधर दौड़ते दिखाई दिए जबकि वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सापेक्षिक आर्द्रता 48 प्रतिशत से 91 प्रतिशत के बीच रही।

मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से पहले के 24 घंटों के दौरान शहर में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश व गरज के साथ तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

शाम सात बजे 24 घंटों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 115 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी