देश की खबरें | वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर 'सुपरफास्ट' पार्सल सेवा के रूप में मालगाड़ी चलायेगी रेलवे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर दिल्ली-एनसीआर तथा मुंबई क्षेत्र के बीच सुपरफास्ट माल गाड़ी चलाने का निर्णय किया है । रेलवे बोर्ड के एक पत्र में इसकी जानकारी दी गयी है ।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर रेलवे ने सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर दिल्ली-एनसीआर तथा मुंबई क्षेत्र के बीच सुपरफास्ट माल गाड़ी चलाने का निर्णय किया है । रेलवे बोर्ड के एक पत्र में इसकी जानकारी दी गयी है ।

रेलवे बोर्ड की ओर से क्षेत्रीय रेलवे महाप्रबंधकों को 11 अक्टूबर को लिखे पत्र के अनुसार, इसका नाम ‘फ्रेट ईएमयू’ होगा। ये ट्रेनें एक सुपरफास्ट पार्सल सेवा के रूप में काम करेंगी, जिसका उद्देश्य उच्च मूल्य और समय के प्रति संवेदनशील माल खेपों को उनके गंतव्य तक पहुंचाना है जिनकी ढुलाई वर्तमान में यातायात के अन्य साधनों से की जा रही है।

वंदे भारत मालगाड़ियों को 160 किमी प्रति घंटा की गति से कंटेनर परिवहन के लिए डिज़ाइन किया गया है।

स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजों के साथ 1,800 मिमी चौड़े रैक में तापमान के प्रति संवेदनशील कार्गो के लिए रिफर कंटेनरों को चढ़ाने का प्रावधान होंगे ।

सूत्रों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के लिये कोच का निर्माण करने वाली चेन्नई स्थित समन्वित यान फैक्टरी द्वारा दिसंबर तक ‘फ्रेट ईएमयू’ रैक बनाने की संभावना है

पत्र में कहा गया है कि कुछ संभावित ग्राहकों के साथ बातचीत के आधार पर, पहली सेवा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र और मुंबई क्षेत्र के बीच शुरू की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना के अम्ब अंदौरा से भारत की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अम्ब अंदौरा और नयी दिल्ली के बीच चलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू