देश की खबरें | भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों की सभी मांगों पर राजी हुआ रेलवे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 और एनटीपीसी की परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है कि रेलवे ने बृहस्पतिवार को उनकी सभी मांगों पर सहमति जता दी है।

नयी दिल्ली, 10 मार्च रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 और एनटीपीसी की परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है कि रेलवे ने बृहस्पतिवार को उनकी सभी मांगों पर सहमति जता दी है।

एक उच्चस्तरीय समिति के रेलवे बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद यह निर्णय लिया गया जो पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम में चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत सुनिश्चित होने के बाद आया।

भारतीय रेलवे ने समूह-डी के कर्मचारियों की भर्ती के लिए लेवल-1 परीक्षा दो कम्प्यूटर आधारित परीक्षाओं (सीबीटी) के माध्यम से कराने की अपनी नीति में बड़ा बदलाव करते हुए अब केवल एक परीक्षा कराने पर रजामंदी दी है।

जूनियर क्लर्क, ट्रेन सहायक, गार्ड, टाइम-कीपर से लेकर स्टेशन मास्टर तक विभिन्न श्रेणियों में 35,281 खाली पदों के लिए गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के लिए भर्ती प्रक्रिया के विरोध में बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में अनेक जगहों पर पिछले दिनों प्रदर्शन हुए थे।

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि सात लाख से अधिक आवेदनों की छंटनी की गयी, जबकि उम्मीदवारों की वास्तविक संख्या करीब 3.84 लाख थी और एक ही अभ्यर्थी की एक से अधिक पद के लिए छंटनी हुई हो सकती है।

रेलवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि एनटीपीसी के लिए दूसरे स्तर की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के लिए वेतन स्तर के आधार पर चयनित ‘विशेष उम्मीदवारों’ की संख्या खाली पदों की तुलना में 20 गुना होगी।

रेलवे ने यह भी कहा कि सभी वेतन स्तर (पे लेवल) के संशोधित परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह तक घोषित किये जाएंगे, वहीं पे लेवल 6 के लिए दूसरे स्तर की सीबीटी मई में और अन्य वेतन स्तरों के लिए दूसरे चरण की सीबीटी एक निश्चित अंतराल के बाद आयोजित की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\