देश की खबरें | रेलवे ने 22 दिनों में विभिन्न राज्यों में लगभग 5,735 टन ऑक्सीजन पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने 390 से अधिक टैंकरों से लगभग 5,735 टन ऑक्सीजन विभिन्न राज्यों में पहुँचाया है। राष्ट्रीय परिवहन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 मई रेलवे ने 390 से अधिक टैंकरों से लगभग 5,735 टन ऑक्सीजन विभिन्न राज्यों में पहुँचाया है। राष्ट्रीय परिवहन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सोमवार को ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने पूरे देश में 755 टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचाया।

90 से अधिक ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने अब तक अपनी यात्रा पूरी कर ली है।

19 अप्रैल से महाराष्ट्र में 293 टन एलएमओ उतारा गया है, जबकि उत्तर प्रदेश में लगभग 1,630 टन, मध्य प्रदेश में 340 टन, हरियाणा में 812 टन, तेलंगाना में 123 टन, राजस्थान में 40 टन, कर्नाटक में 120 टन और दिल्ली में 2,383 टन से अधिक चिकित्सा ऑक्सीजन पहुंचाया गया है।

देहरादून (उत्तराखंड) और पुणे (महाराष्ट्र) के निकट स्टेशनों पर भी पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें पहुंचने वाली हैं।

रेलवे ने कहा कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के तेजी से आवागमन के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू