देश की खबरें | रेलवे ने अतिक्रमण हटाने के लिए भगवान बजरंगबली को नोटिस जारी किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ कस्बे में रेलवे की जमीन पर हुए ‘‘अतिक्रमण ’’ को हटाने के लिए रेलवे ने भगवान बजरंग बली को नोटिस भेजा लेकिन गलती का एहसास होने पर फिर इसे वापस ले लिया गया।
मुरैना, 12 फरवरी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ कस्बे में रेलवे की जमीन पर हुए ‘‘अतिक्रमण ’’ को हटाने के लिए रेलवे ने भगवान बजरंग बली को नोटिस भेजा लेकिन गलती का एहसास होने पर फिर इसे वापस ले लिया गया।
बजरंग बली को संबोधित और आठ फरवरी को जारी नोटिस में सात दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने या कार्रवाई का सामना करने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर रेलवे ढांचा हटाने की कार्रवाई करता है तो इसका खर्च अतिक्रमणकर्ता को देना होगा। यह नोटिस देवता के मंदिर में चस्पा किया गया था।
नोटिस के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने और हंगामे के बाद रेलवे ने गलती सुधारी और मंदिर के पुजारी के नाम नया नोटिस जारी किया।
झांसी रेल मंडल के पीआरओ (जनसंपर्क अधिकारी) मनोज माथुर ने कहा कि शुरुआती नोटिस गलती से दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘ "अब, नया नोटिस मंदिर के पुजारी को दिया गया है,"।
इससे पहले झांसी रेलवे डिवीजन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वारा "बजरंग बली, सबलगढ़" को नोटिस दिया गया था।
श्योपुर-ग्वालियर ब्रॉडगेज लाइन के निर्माण के लिए अतिक्रमण को हटाया जाना था।
10 फरवरी को जारी नया नोटिस मंदिर के पुजारी हरिशंकर शर्मा के नाम पर तामील किया गया।
सं दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)