खेल की खबरें | रेलवे 155 रन पर सिमटा, कर्नाटक के छह विकेट पर 90 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक ने शुक्रवार को यहां अपने गेंदबाजों की बदौलत रेलवे को रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप सी मैच के पहले दिन पहली पारी में 155 रन पर समेट दिया लेकिन स्टंप तक 90 रन पर छह विकेट गंवा दिये।

सूरत, दो फरवरी कर्नाटक ने शुक्रवार को यहां अपने गेंदबाजों की बदौलत रेलवे को रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप सी मैच के पहले दिन पहली पारी में 155 रन पर समेट दिया लेकिन स्टंप तक 90 रन पर छह विकेट गंवा दिये।

कर्नाटक के तेज गेंदबाज वासुकी कौशिक और 17 वर्षीय बायें हाथ के स्पिनर हार्दिक राज ने तीन तीन विकेट झटककर रेलवे की पारी को पटरी से उतारा।

कर्नाटक को अपने कप्तान मयंक अग्रवाल की कमी महसूस हुई जो मुंह और गले में हो रही जलन के कारण सूरत नहीं आ सके और इस मैच में नहीं खेल सके। वह अभी बेंगलुरू में उपचार करा रहे हैं।

कर्नाटक का शीर्ष क्रम बायें हाथ के स्पिनर आकाश पांडे के सामने चरमरा गया। इस गेंदबाज ने 21 रन देकर तीन विकेट झटके।

इससे पहले कप्तान प्रथम सिंह ने 131 गेंद में 56 रन बनाये लेकिन ज्यादा देर तक कर्नाटक के गेंदबाजों को नहीं खेल सके।

पोवोरिम में गोवा की टीम तमिलनाडु के खिलाफ 241 रन पर सिमट गयी जिसमें उसके लिए सूयश प्रभुदेसाई ने 104 रन की शतकीय और केवी सिद्धार्थ ने 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। तमिलनाडु ने स्टंप तक बिना विकेट गंवाये 20 रन बना लिये थे।

अहमदाबाद में रिद्धिमान साहा की नाबाद 59 रन की पारी के बावजूद त्रिपुरा की टीम पहली पारी में 146 रन पर सिमट गयी। गुजरात ने जवाब में चार विकेट गंवाकर 127 रन बना लिये।

मोहाली में पंजाब ने चंडीगढ़ के खिलाफ अनमोलप्रीत सिंह के नाबाद 132 रन, प्रभसिमरन सिंह के नाबाद 76 रन और नमन धीर के 86 रन की मदद से स्टंप तक दो विकेट गंवाकर 307 रन बना लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\