देश की खबरें | रेल मंत्रालय ने 32 नए मंडल प्रमुखों की नियुक्ति की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्री ने बृहस्पतिवार को 32 मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) की नियुक्ति के आदेश जारी किए, जो दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके मौजूदा मंडल रेल प्रबंधकों का स्थान लेंगे।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई रेल मंत्री ने बृहस्पतिवार को 32 मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) की नियुक्ति के आदेश जारी किए, जो दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके मौजूदा मंडल रेल प्रबंधकों का स्थान लेंगे।

आदेश में कहा कि मौजूदा डीआरएम की अगली नियुक्ति के संबंध में आदेश जल्द ही जारी किये जाएंगे।

डीआरएम को रेल मंडल के कामकाज संभालने के लिए नियुक्त किया जाता है। वह उस मंडल के प्रशासनिक प्रमुख होते हैं और उनकी मुख्य जिम्मेदारी सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करना होता है।

अधिकारी का कार्यकाल दो वर्ष का होता है जिसके बाद उसे क्षेत्रीय मुख्यालय में समकक्ष या पदोन्नति वाले पद पर स्थानांतरित कर दिया जाता है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) वेद प्रकाश डीआरएम के रूप में नियुक्त प्रमुख नामों में से एक हैं और उन्हें अहमदाबाद का डीआरएम नियुक्त किया गया है।

मध्य रेलवे जोन के अधिकारी शिवाजी सुतार मारुति को वैष्णव का नया ओएसडी नियुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\