देश की खबरें | रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चित्तौडगढ़ स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल, संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने की घोषणा की और अधिकारियों को स्टेशन को वीरों की भूमि के त्याग, बलिदान और वीरता को ध्यान में रखकर इसकी पृष्ठभूमि और डिजायन तैयार करने के लिये निर्देश दिये।

जयपुर, 31 जुलाई रेल, संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने की घोषणा की और अधिकारियों को स्टेशन को वीरों की भूमि के त्याग, बलिदान और वीरता को ध्यान में रखकर इसकी पृष्ठभूमि और डिजायन तैयार करने के लिये निर्देश दिये।

उदयपुर के बड़ी सादड़ी-मावली आमान परिवर्तित रेलखण्ड का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए वैष्णव ने चित्तौडगढ़ स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की घोषणा की साथ ही अधिकारियों को स्टेशन को वीरों की भूमि के त्याग, बलिदान और वीरता को ध्यान में रखकर इसकी पृष्ठभूमि और डिजायन तैयार करने के लिये निर्देश दिये। इसमें जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के निवासियों की सहभागिता के भी दिशा निर्देश प्रदान किये।

इस अवसर पर उन्होंने बड़ी सादड़ी रेलवे स्टेशन पर बड़ी सादड़ी-मावली रेलखण्ड के आमान परिवर्तन का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैष्णव ने जनप्रतिनिधियों की बडी सादडी-उदयपुर रेलसेवा के दिन में 2 फेरों की मांग पर तुरंत कार्यवाही करते हुये इसके 15 अगस्त से प्रतिदिन 2 फेरे करने की घोषणा की।

वैष्णव ने इस आमान परिवर्तित रेल लाइन पर प्रथम रेलसेवा बड़ी सादड़ी-उदयपुर सिटी उद्घाटन स्पेशल तथा वीडियों लिंक के माध्यम से रीवा-उदयपुर सिटी स्पेशल व पश्चिम बंगाल के सिउड़ी-सियालदह-सिउड़ी मेमू ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में स्वदेशी तकनीक से बनी वन्दे भारत दुनिया में जापान की सबसे अच्छी बुलेट ट्रेन से बेहतरीन है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी