30 हजार रूपये रिश्वत लेते रेल विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि रेलवे में सफाई ठेकेदार नीरज कुमार ठाकुर (28) की शिकायत पर ब्यूरो ने रेल विभाग के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शुभाशीष सरकार को 30 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

जमात

रायपुर, एक मई छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 30 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रेल विभाग के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि रेलवे में सफाई ठेकेदार नीरज कुमार ठाकुर (28) की शिकायत पर ब्यूरो ने रेल विभाग के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शुभाशीष सरकार को 30 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि रायपुर निवासी नीरज कुमार ठाकुर ने एसीबी में शिकायत की थी कि बिलासपुर निवासी संदीप राय ने रेलवे कॉलोनी में सफाई कार्य का ठेका लिया है। संदीप राय की कंपनी श्री साई छाया ने कार्य करने के लिए ठाकुर को अधिकार पत्र दिया है।

उन्होंने बताया कि ठाकुर ने जनवरी से मार्च माह में कार्य किया था, जिसका भुगतान करने के लिए मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शुभाशीष सरकार ने ठाकुर से भुगतान की राशि का आठ प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग की थी।

ठाकुर ने एसीबी में शिकायत की थी कि आरोपी सरकार ने शुरू से ही भुगतान के लिए उसे काफी प्रताड़ित किया और रिश्वत नहीं देने पर उसका भुगतान रोक दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी सरकार ने ठाकुर से एक लाख 20 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी, जिसे तीन किस्तों में देना था।

एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद टीम का गठन किया गया और बृहस्पतिवार को जैसे ही आरोपी ने ठाकुर से प्रथम किस्त के रूप में 30 हजार रूपए रिश्वत लिया, उसे रंगेहाथों पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि रेलवे केन्द्र सरकार का संस्थान है, लेकिन राज्य का एसीबी केंद्रीय संस्थानों में भी कार्रवाई करने के लिये विधिक रूप से सक्षम है। इसके पूर्व भी भिलाई स्थित रेलवे के एक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड