देश की खबरें | असम में भूस्खलन के कारण बाधित हुईं रेल सेवाएं पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के दीमा हसाओ जिले में एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बराक घाटी, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के लिए बाधित हुई ट्रेन सेवाएं शुक्रवार को बहाल कर दी गईं। यहां एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

गुवाहाटी, चार जुलाई असम के दीमा हसाओ जिले में एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बराक घाटी, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के लिए बाधित हुई ट्रेन सेवाएं शुक्रवार को बहाल कर दी गईं। यहां एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि लामडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड पर सेवाएं सुबह सफलतापूर्वक बहाल कर दी गईं।

बयान में कहा गया, ‘‘इस खंड पर ट्रेन परिचालन आज सुबह करीब नौ बजकर 42 मिनट पर फिर से शुरू हो गया। सेवा बहाल किये जाने के बाद इस खंड से गुजरने वाली पहली ट्रेन संख्या 12520 (अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस) एक्सप्रेस थी।’’

बृहस्पतिवार शाम को हुए भूस्खलन के कारण पटरियों पर बड़े-बड़े पत्थर गिर गए थे, जिससे दिहाखो और मूपा स्टेशन के बीच सेवाएं बाधित हो गई थीं।

एनएफआर के बयान में कहा गया कि रात भर लगातार प्रयासों के बाद मलबा साफ कर दिया गया और पटरियों की मरम्मत कर इन्हें बहाल कर दिया गया।

इसमें कहा गया कि फंसे हुए यात्रियों को आवश्यक खाद्य सामग्री और पानी भी उपलब्ध कराया गया।

इसमें कहा गया है कि विभिन्न स्थानों पर जिन ट्रेन का समय पुर्ननिर्धारित किया गया था, अब उनकी निर्धारित यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी