देश की खबरें | गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव के कारण हमारे खिलाफ छापेमारी की गई्: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि गुजरात विधानसभा चुनाव के कारण दिल्ली के मंत्रियों के खिलाफ जांच एजेंसियों द्वारा हाल में छापेमारी की गई है।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि गुजरात विधानसभा चुनाव के कारण दिल्ली के मंत्रियों के खिलाफ जांच एजेंसियों द्वारा हाल में छापेमारी की गई है।

केजरीवाल ने यहां विधानसभा में दिये भाषण में कहा कि वह यह साबित करने के लिए दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाएंगे कि ‘आप’ का ‘‘कोई विधायक नहीं टूटा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गुजरात का किला खतरे में है, टूट रहा है। आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के कारण प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) हमारे खिलाफ छापेमारी कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि सीबीआई को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर छापे के दौरान एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली।

केजरीवाल ने सदन में कहा, ‘‘निहित स्वार्थों की वजह से अब दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मणिपुर, गोवा, मध्य प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र में सरकारों को गिरा दिया।’’

दिल्ली विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि विधायकों को खरीदने के लिये भाजपा जीएसटी संग्रह, पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अब तक 277 विधायकों को खरीद चुकी है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली के उपराज्यपाल ने अब हमारे स्कूलों की जांच शुरू की है। वे स्कूलों और अस्पतालों में किए जा रहे अच्छे कामों को रोकना चाहते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट