देश की खबरें | राजस्थान में आय से अधिक संपत्ति के मामले में अधिकारी और उनकी पत्नी से संबंधित स्थानों पर छापेमारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के दलों ने आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक अधिकारी और उनकी पत्नी से संबंधित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

जयपुर, 28 अप्रैल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के दलों ने आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक अधिकारी और उनकी पत्नी से संबंधित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि झालावाड़, जयपुर कोटा बूंदी बारां एवं उदयपुर के ब्यूरो के दलों ने शुक्रवार सुबह सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार रायसिंह भोजावत एवं झालरापाटन की तहसीलदार उनकी पत्नी अस्मिता सिंह के ठिकानों पर छापे मारे।

एसीबी ने कहा कि पता चला है कि आरोपी अधिकारी और उनकी पत्नी ने अपनी अवैध आय को झालावाड़, जयपुर और उदयपुर सहित विभिन्न शहरों में आवासीय/व्यवसायिक भूखंड/कृषि भूमि और स्वर्ण आभूषणों आदि में निवेश किया।

एसीबी के अनुसार छापेमारी के दौरान आरोपियों के ठिकानों से संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये है।

एसीबी ने कहा कि इसके अलावा बैंक में 12 लाख रुपये जमा होने और दो बैंक लॉकरों की भी जानकारी मिली है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के ठिकानों पर ब्यूरो के दलों का तलाशी अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा