देश की खबरें | कारोबारी, सहकारी बैंक अध्यक्ष के खिलाफ जांच के मामले में आयकर विभाग के बिहार, उप्र में छापे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने खनन एवं होटल उद्योग से जुड़े एक कारोबारी तथा एक ‘‘बड़े’’ सहकारी बैंक के अध्यक्ष के खिलाफ बिहार एवं उत्तर प्रदेश में छापेमारी की है। यह जानकारी केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर आयकर विभाग ने खनन एवं होटल उद्योग से जुड़े एक कारोबारी तथा एक ‘‘बड़े’’ सहकारी बैंक के अध्यक्ष के खिलाफ बिहार एवं उत्तर प्रदेश में छापेमारी की है। यह जानकारी केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को दी।

सीबीडीटी ने कहा कि छापेमारी मंगलवार को पटना, सासाराम और वाराणसी में ‘‘कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी’’ के आधार पर की गई और 1.25 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए जबकि छह करोड़ रुपये की सावधि जमा रसीदें ‘‘निषेधात्मक आदेश’’ के तहत रखी गईं।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: कुलभूषण जाधव को फांसी देकर गिलगिट का चुनाव जीतना चाहते हैं इमरान और आर्मी चीफ बाजवा!.

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ‘‘छापेमारी के दौरान खनन एवं होटल उद्योग से जुड़े कारोबारी की कार में 75 लाख रुपये की रकम मिली। इसके बाद की जांच में पाया गया कि यह राशि बेहिसाब थी और उक्त रकम एक बड़े सहकारी बैंक के अध्यक्ष से भी जुड़ी हुई है।’’

उसने कहा, ‘‘बेहिसाब नकदी और काफी मात्रा में नकदी लेनदेन के विवरण के साथ दस्तावेज पाए गए और जब्त किए गए। ये लेनदेन आय के रिटर्न में परिलक्षित नहीं होते हैं।’’

यह भी पढ़े | मुंबईः 1 महीने जेल में बिताने के बाद भायखला जेल से रिहा हुईं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीबीडीटी आयकर विभाग का प्रशासकीय प्राधिकारी है।

जिनके खिलाफ छापेमारी की गई बोर्ड ने उनकी पहचान नहीं बतायी लेकिन सूत्रों ने बताया कि कारोबारी के बिहार में एक राजनीतिक पार्टी के साथ संबंध हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं।

बिहार विधानसभा के लिए चुनाव तीन चरणों में-28 अक्टूबर, तीन नवम्बर और सात नवम्बर को- होने हैं और मतों की गिनती 10 नवम्बर को होगी।

सीबीडीटी ने कहा, ‘‘विभाग मकानों, एक होटल और इस व्यक्ति (कारोबारी) के विभिन्न वाहनों में निवेश के स्रोतों की भी जांच कर रहा है। छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों से यह भी पता चलता है कि समूह द्वारा पत्थर का बेहिसाब और अवैध खनन भी किया गया।’’

सीबीडीटी ने कहा कि उनके बही खातों से करोड़ों रुपये जमा किया जाना प्रतिबिंबित होता है जिसकी जांच की जा रही है।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\