खेल की खबरें | राहुल ने टेनिस गेंद के साथ ट्रेनिंग की, पुल शॉट को निखारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान यूएई की धीमी पिचों पर लगभग दो महीने तक खेलने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने सोमवार को पारंपरिक टेनिस गेंद ट्रेनिंग के साथ आस्ट्रेलिया की जीवंत पिचों पर खेलने की तैयारी की।

सिडनी, 16 नवंबर इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान यूएई की धीमी पिचों पर लगभग दो महीने तक खेलने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने सोमवार को पारंपरिक टेनिस गेंद ट्रेनिंग के साथ आस्ट्रेलिया की जीवंत पिचों पर खेलने की तैयारी की।

फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल ने अपने पुल शॉट को परफेक्ट करने के लिए कड़ा अभ्यास किया। सोमवार को नेट अभ्यास के दौरान 18 गज की दूरी से गेंदों का सामना किया।

यह भी पढ़े | Mohammad Sozib Dies by Suicide: बांग्लादेश के पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी मोहम्मद शोजिब ने की खुदकुशी.

हालांकि इस तरह के अभ्यास सत्र में कुछ भी हैरानी भरा नहीं था क्योंकि अधिक उछाल वाली पिचों पर खेलने की तैयारी के लिए खिलाड़ी इस तरह की ट्रेनिंग करते हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में सीनियर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टेनिस रैकेट का इस्तेमाल करते देखा गया। वह भारत की सीमित ओवरों की टीम के कार्यवाहक उप कप्तान राहुल को सर्विस करके गेंद खिला रहे थे और इस दौरान उनकी पसलियों को निशाना बना रहे थे।

यह भी पढ़े | ICC T20 World Cup 2020: आईसीसी टी20 विश्वकप 2020 के टलने के चलते आर्थिक तंगी से परेशान हुआ नीदरलैंड क्रिकेट टीम का खिलाड़ी पॉल वैन मिकेन, बना डिलीवरी बॉय.

राहुल पुल शॉट खेलने के दौरान गेंद को जमीन पर रखने का प्रयास कर रहे थे जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली माहिर हैं।

कम दूरी से टेनिस गेंद से अभ्यास करने का मुख्य कारण यह है कि गेंद काफी तेजी से आती है और इससे बल्लेबाज का प्रतिक्रिया देने का समय बेहतर होता है।

इसलिए जब क्रिकेट की मूल गेंद का इस्तेमाल 22 गज की पिच पर किया जाता है तो बल्लेबाज को उसे खेलने के लिए कुछ समय अधिक मिलता है।

टीम के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह गुलाबी कूकाबूरा गेंद के साथ गेंदबाजी करते हुए दिख रहे हैं।

शमी भारत की तीनों प्रारूपों की टीम का हिस्सा हैं और भारत को उनके कौशल की सबसे अधिक जरूरत चार टेस्ट की श्रृंखला के दौरान पड़ेगी जिसकी शुरुआत एडीलेड में 17 दिसंबर को दिन-रात्रि टेस्ट के साथ होगी।

शमी ने ट्वीट किया, ‘‘अपने देश के लिए खेलने से बेहतर कोई अहसास नहीं है। टीम इंडिया के नेट पर गेंदबाजी करने का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया। आस्ट्रेलिया दौरे को लेकर उत्सुक हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Streaming In India: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड