देश की खबरें | ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं देने को लेकर राहुल ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

कोटा (राजस्थान), सात दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

इसके साथ ही राहुल ने राज्य की अशोक गहलोत नीत सरकार की अनेक परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम जो कहते हैं, करके दिखा देते हैं।’’ 'भारत जोड़ो यात्रा' की अगुवाई कर रहे राहुल बुधवार शाम कोटा जिले में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों के कर्ज माफी के वादे को पूरा किया और 22 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने दावा किया कि राज्य के आठ लाख किसानों का बिजली का बिल शून्य हो गया है।

राहुल ने कहा, ‘‘हमने आपसे वादा किया था कि किसानों का कर्ज माफ होगा.. तो जो हम कहते हैं.. हम करके दिखा देते हैं.. हमने कहा था किसानों का कर्ज माफ होगा.. 22 लाख किसानों का कर्ज माफ किया।’’

अपने संबोधन में राहुल ने अशोक गहलोत सरकार की महत्वाकांक्षी चिरंजीवी योजना, शहरी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना आदि का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम लोग जो कर सकते हैं करते हैं। मगर दुख की बात है कि दिल्ली की केंद्र सरकार गरीबों, व्यापारियों व मजदूरों पर चौबीसों घंटे आक्रमण करती है।’’

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि इस परियोजना को वे राष्ट्रीय परियोजना बनायेंगे। दो बार अपने भाषणों में हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री ने राजस्थान के 13 जिलों को वादा किया था कि ये जो सिंचाई की परियोजना है इसको हम राष्ट्रीय परियोजना बनायेंगे और जल्दी से जल्दी इसको हम पूरा करेंगे.. उन्होंने उसको रद्द कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि अब जब राजस्थान की सरकार अपने पैसे से परियोजना को बनाना चाह रही है तो केन्द्र सरकार उसे भी रोक रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 9 हजार 500 करोड़ रुपये इस परियोजना के लिये अलग रखे हैं।

ईआरसीपी राजस्थान की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसकी परिकल्पना पिछली भाजपा सरकार के दौरान की गई थी। इसका उद्देश्य राज्य के 13 जिलों को पीने और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा नवनियुक्ति प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी उपस्थिति थे। राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को कोटा जिले में थी। पदयात्रा कल सुबह होगी लेकिन दोपहर बाद व उसके अगले दिन शुक्रवार को विश्राम रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट