देश की खबरें | राहुल रसगोत्रा ने आईटीबीपी महानिदेशक के तौर पर कार्यभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी राहुल रसगोत्रा ने सोमवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के नए महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला।

नयी दिल्ली, एक जनवरी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी राहुल रसगोत्रा ने सोमवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के नए महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला।

आईटीबीपी एक अर्धसैनिक बल है जो भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा की रक्षा करने का काम करता है।

मणिपुर कैडर के 1989 बैच के पुलिस अधिकारी रसगोत्रा को उनके पूर्ववर्ती अनीश दयाल सिंह ने रस्मी ‘बैटन’ सौंपा। सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कार्यभार संभालने से पहले आईटीबीपी के नये महानिदेशक रसगोत्रा को लोधी रोड स्थित बल के मुख्यालय में जवानों की एक टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने रसगोत्रा की आईटीबीपी प्रमुख के रूप में नियुक्ति के आदेश 28 दिसंबर को जारी किए थे।

अधिकारी ने गुप्तचर ब्यूरो में लगभग तीन दशक तक महत्वपूर्ण डेस्क संभाले हैं और वह इसके विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत थे। वह सितंबर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

लगभग 90,000 कर्मियों वाले आईटीबीपी को मुख्य रूप से आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कर्तव्य निभाने के अलावा चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा करने का काम सौंपा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\