देश की खबरें | राहुल राजपूत हत्या : परिवार ने लड़की के मौके पर होने की बात कही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर क्षेत्र में छात्र राहुल राजपूत की हत्या के मामले में उसके परिवार के सदस्यों ने शनिवार को दावा किया कि घटना के समय मौके पर लड़की भी मौजूद थी और उसने राजपूत को बचाने का प्रयास भी किया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर क्षेत्र में छात्र राहुल राजपूत की हत्या के मामले में उसके परिवार के सदस्यों ने शनिवार को दावा किया कि घटना के समय मौके पर लड़की भी मौजूद थी और उसने राजपूत को बचाने का प्रयास भी किया था।

राजपूत (18) की कथित तौर पर एक लड़की से दोस्ती को लेकर आदर्श नगर में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: सुशील मोदी का तंज, कहा- कांग्रेस ने लालू यादव और राबड़ी के राज की पालकी ढोई है.

पुलिस ने मामले में लड़की के भाई समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि 21 वर्षीय लड़की खुद ही अपने परिवार को छोड़कर आश्रय गृह में रहने चली गई।

यह भी पढ़े | मुंबई पुलिस कमिश्नर Param Bir Singh की पत्नी सविता के बारे में बड़ा खुलासा, 7 कंपनियों में निदेशक.

घटना को याद करते हुए राजपूत के रिश्तेदार राजू नागर ने कहा, '' जब हम मौके पर पहुंचे, हमने देखा राहुल को पीटा जा रहा था। लड़की भी मौके पर ही मौजूद थी। हम नहीं जानते थे कि वे लोग कौन थे और राहुल को क्यों पीट रहे थे? लड़की ही थी जिसने आरोपियों की पहचान की और पुलिस को आरोपियों के बारे में बताया। लड़की ने झगड़े को रोकने और राहुल को बचाने की भी कोशिश की।''

राजपूत की मां रेणुका ने कहा कि उनका बेटा पढ़ाई में बहुत अच्छा था और वह आईएएस अधिकारी बनना चाहता था।

पुलिस ने बताया कि राहुल राजपूत दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में द्वितीय वर्ष का छात्र था और वह स्कूली बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था।

पुलिस के अनुसार राजपूत की अपने मोहल्ले की एक लड़की के साथ दोस्ती थी लेकिन लड़की के परिवार वालों को यह पसंद नहीं था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया था कि बुधवार शाम को राजपूत को किसी बहाने से नंदा रोड पर बुलाया गया था और जब वह वहां पहुंचा तो चार-पांच लोगों ने उस पर कथित तौर पर हमला कर दिया जिसमें लड़की के भाई भी शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू