देश की खबरें | राहुल, अन्य ‘भारत यात्रियों’ ने मोरबी पुल हादसे के पीड़ितों के लिए दो मिनट का मौन रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान गुजरात के मोरबी शहर में पुल हादसे में मारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा।

शादनगर (तेलंगाना), 31 अक्टूबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान गुजरात के मोरबी शहर में पुल हादसे में मारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर और सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन शादनगर में सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुआ। भारत यात्रियों ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और फिर गुजरात में मोरबी पुल त्रासदी में मारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा।’’

गुजरात के मोरबी शहर में रविवार की शाम माच्छू नदी पर बने केबल पुल के टूटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 130 से अधिक हो गई है। यह पुल करीब एक सदी पुराना था और मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य के बाद इसे आमजन के लिए पांच दिन पहले ही खोला गया था। पुल रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे टूट कर नीचे गिर गया।

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी ने सोमवार सुबह यहां से पदयात्रा शुरू की और उनके करीब 22 किलोमीटर की दूरी तय करने का कार्यक्रम है।

यह तेलंगाना में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का छठा दिन है।

यात्रा शादनगर बस डिपो से शुरू हुई है। यह दोपहर में पेपिरस पोर्ट, कोथूर में रुकेगी। राहुल गांधी दोपहर में एक संवाददाता सम्मेलन भी करेंगे। जिला परिषद स्कूल, थोंडापल्ली, शमशाबाद के पीछे रात्रि विश्राम किया जाएगा।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।

यात्रा का पिछले सप्ताह तेलंगाना चरण शुरू करने से पहले गांधी ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की पदयात्रा की।

तेलंगाना राज्य कांग्रेस इकाई ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट