देश की खबरें | गुजरात के कांग्रेस नेताओं से मिले राहुल, चुनाव की तैयारियों और संगठन की मजबूती पर मंथन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी की गुजरात इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की मजबूती को लेकर मंथन किया।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी की गुजरात इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की मजबूती को लेकर मंथन किया।

यह बैठक ‘10 जनपथ’ पर हुई और इस दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी महासचिव एवं गुजरात प्रभारी मुकुल वासनिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मौजूदा अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल, वरिष्ठ नेता भरत सिंह सोलंकी, जगदीश ठाकोर, अमित चावडा और कई अन्य नेता मौजद थे।

यह बैठक गुजरात में हाल ही में हुए दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस की हार और फिर गोहिल के अध्यक्ष पद के इस्तीफे के कुछ दिनों बाद हुई है।

सूत्रों का कहना है कि बैठक में अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में पार्टी नए अध्यक्ष की घोषणा करेगी।

गुजरात विधानसभा की कडी और विसावदर सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोहिल ने बीते 23 जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल इटालिया ने विसावदर सीट पर जीत दर्ज की, जबकि कडी सीट सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के खाते में गई, जहां से उसके उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा विजयी घोषित किये गए। राज्य विधानसभा की इन दो सीट पर 19 जून (बृहस्पतिवार) को मतदान हुआ था और 23 जून (सोमवार) को नतीजे घोषित किये गए।

गुजरात में कभी मजबूत राजनीतिक ताकत रही कांग्रेस ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में निराशाजनक प्रदर्शन किया और उनमें से एक में तीसरे स्थान पर रही।

कांग्रेस के लिए ये नतीजे इस मायने में भी निराशाजनक हैं कि उसने अपने जिला अध्यक्षों को अधिक ताकतवर बनाने की शुरुआत गुजरात से की। उसने संगठन सृजन अभियान के तहत गुजरात में 41 जिला एवं शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड