देश की खबरें | राहुल ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले से ध्यान भटकाने के लिए निर्वाचन आयोग पर हमला कर रहे : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास करार दिया।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास करार दिया।

भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गांधी परिवार पर इस मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप भी लगाया।

कोहली ने कहा, “गांधी परिवार ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है, जबकि दूसरी ओर (पी) चिदंबरम जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता बचाव में दलीलें पेश करने में जुटे हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया, “निर्वाचन आयोग, भारत में लोकतंत्र और चुनावों के आयोजन को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी यह साबित करती है कि कांग्रेस देश की संस्थाओं पर हमला करके ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।”

कोहली ने कहा कि चुनाव आयोग का रिकॉर्ड बेदाग है और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा सहित कई लोग चुनाव जीते हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “नेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक एवं व्यक्तिगत हितों के लिए भारत की संस्थाओं पर भी निशाना साधने को तैयार हैं।”

राहुल ने पिछले रविवार को अमेरिका में एक कार्यक्रम में निर्वाचन आयोग पर “समझौता कर लेने” का आरोप लगाया था। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत के आंकड़ों का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग पर हमला किया था, जिसे लेकर सत्तारूढ़ भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उन्हें “देशद्रोही” बताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड