देश की खबरें | राहुल अपरिपक्व व अलोकतांत्रिक नेता, देश ‘मोदी की गारंटी’ पर भरोसा करता है: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपरिपक्व और अलोकतांत्रिक नेता करार दिया और यहां जंतर-मंतर पर ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रदर्शन को हल्के में लेते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को बेवकूफ बनाने के दिन लद गए हैं क्योंकि वे अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करते हैं।

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपरिपक्व और अलोकतांत्रिक नेता करार दिया और यहां जंतर-मंतर पर ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रदर्शन को हल्के में लेते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को बेवकूफ बनाने के दिन लद गए हैं क्योंकि वे अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करते हैं।

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा चूक के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन की वजह से 146 सांसदों को निलंबित किए जाने की विपक्ष द्वारा सरकार की आलोचना के बीच सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामले पर सभी सांसदों को एक सुर में बोलना चाहिए था लेकिन राहुल गांधी जैसे नेता इसके बजाय झूठे आरोप लगा रहे हैं।

ठाकुर ने राहुल गांधी को अपरिपक्व और अलोकतांत्रिक नेता बताते हुए कहा कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ के घटक दलों ने जनता के मुद्दों और महत्वपूर्ण विधेयकों पर संसद में चर्चा में भाग नहीं लिया और ऐसा लगता है कि हाल के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी की हताशा संसद के भीतर और बाहर उनके आचरण में दिखाई देती है।

उन्होंने कांग्रेस नेता के ‘मोहब्बत की दुकान’ के दावों को लेकर तंज कसते हुए कहा कि वह ‘नफरत की दुकान’ चलाते हैं।

उन्होंने कांग्रेस के सांसद धीरज प्रसाद साहू से जुड़ी कंपनियों से 350 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद होने का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और सवाल किया कि जिस तरह से राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल की गई, तो क्या वह ‘मोहब्बत की दुकान’ का सबूत है या ‘नफरत की दुकान’।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का अहंकार उनके आचरण में दिखाई देता है।

उन्होंने कहा, ‘‘जंतर-मंतर पर इस तरह के प्रदर्शन से लोगों को बेवकूफ बनाने के दिन चले गए हैं क्योंकि जनता अब 'मोदी की गारंटी' में विश्वास करती है।’’

ठाकुर ने ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों पर धनखड़ की मिमिक्री से संवैधानिक पदों का अपमान करने का आरोप लगाया और कांग्रेस से माफी की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बजाय सोनिया गांधी और राहुल ने होंठ सिल लिए हैं। वे माफी मांगने के बजाय झूठे आरोप लगा रहे हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि वे लोगों की नजरों में हंसी के पात्र बन गए हैं। उन्होंने कहा कि धनखड़ का अपमान करने के लिए जाट और किसान उन्हें माफ नहीं करेंगे।

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान दोनों सदनों से 146 सांसदों को निलंबित किए जाने के खिलाफ विपक्षी इंडिया गठबंधन ने शुक्रवार को यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया और लोगों से देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

राहुल गांधी ने कहा कि 13 दिसंबर को संसद सुरक्षा चूक के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगने के लिए विपक्षी सदस्यों को दोनों सदनों से निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा जितनी नफरत फैलाएगी, इंडिया के घटक दल उतना ही प्यार और भाईचारा फैलाएंगे।’’

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज