देश की खबरें | राहुल ने कभी भारत का अपमान नहीं किया और न कभी करेंगे: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कभी भी भारत का अपमान नहीं किया और न ही वह ऐसा कभी करेंगे।

नयी दिल्ली, नौ सितंबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कभी भी भारत का अपमान नहीं किया और न ही वह ऐसा कभी करेंगे।

भाजपा ने राहुल गांधी पर अमेरिका में उनकी ताजा टिप्पणी को लेकर सोमवार को तीखा हमला बोला और उन्हें भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काला धब्बा’ करार दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर विदेश में अपनी टिप्पणियों से भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। राहुल गांधी पर भाजपा के हमले के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, "उन्होंने (राहुल) कभी भारत का अपमान नहीं किया है और न ही कभी ऐसा करेंगे। यह हमारा वादा है।"

खरगे ने यहां एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम से इतर कहा, "भाजपा को ऐसे मुद्दे उठाने के लिए एक बहाना चाहिए।"

भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि भारतीय राजनीति से प्रेम, सम्मान और विनम्रता गायब हैं। उन्होंने भारत को एक ‘विचार’ मानने के लिए आरएसएस की आलोचना भी की।

राहुल ने कहा था, ‘‘आरएसएस मानता है कि भारत एक विचार है। हम मानते हैं कि भारत विचारों की विविधता वाला देश है।’’

कांग्रेस नेता ने रविवार को अमेरिकी शहर डलास में भारतीय प्रवासियों के साथ अपनी पहली बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट