देश की खबरें | अदाणी के वास्ते भगवान जगन्नाथ के रथ को रोके जाने का राहुल गांधी का दावा अनुचित है: ओडिशा के मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुरी में भगवान जगन्नाथ के रथों को उद्योगपति गौतम अदाणी के लिए रोक दिये जाने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावे को खारिज करते हुए ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी टिप्पणियां ‘अनुचित और अतार्किक’ हैं।

भुवनेश्वर, 11 जुलाई पुरी में भगवान जगन्नाथ के रथों को उद्योगपति गौतम अदाणी के लिए रोक दिये जाने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावे को खारिज करते हुए ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी टिप्पणियां ‘अनुचित और अतार्किक’ हैं।

ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि अदाणी ने रथ यात्रा उत्सव के एक दिन बाद 28 जून को तीर्थ नगरी का दौरा किया था।

भुवनेश्वर में कांग्रेस के ‘संविधान बचाओ समावेश’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भी ‘अदाणी और उनके परिवार’ के लिए रोक दी गई और यह ओडिशा सरकार पर उद्योगपति के प्रभाव को दर्शाता है।

आरोपों का जवाब देते हुए कानून मंत्री ने कहा, ‘‘अदाणी, एक भक्त के रूप में, रथ यात्रा के एक दिन बाद पुरी आए थे। आमतौर पर, भगवान जगन्नाथ के रथ उन्हें खींचे जाने के दूसरे दिन अपने गंतव्य (गुंडिचा मंदिर) पहुंचते हैं।’’

हरिचंदन ने कहा कि राहुल गांधी ने अदाणी के बारे में जो दावा किया, वही आरोप बीजद ने भी लगाया था।

कानून मंत्री ने कहा, ‘‘ऐसे बयान देकर राजनेता अपनी मूर्खता साबित करते हैं।’’

उन्होंने रथ यात्रा के पहले दिन देरी के लिए अत्यधिक भीड़ और भगवान बलभद्र के रथ को अनियंत्रित तरीके से खींचे जाने को जिम्मेदार ठहराया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, ‘‘जब तक भगवान जगन्नाथ स्वयं नहीं चाहेंगे, तब तक पुरी में रथों को कोई नहीं रोक सकता।’’

सामल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान पर भी चुटकी ली कि कांग्रेस ने भुवनेश्वर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना की थी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘खरगे जी अपनी उम्र के कारण शायद याददाश्त खो बैठे हैं। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एम्स भुवनेश्वर के संस्थापक थे।’’

एम्स भुवनेश्वर की वेबसाइट के अनुसार, वाजपेयी ने 15 जुलाई, 2003 को इसकी आधारशिला रखी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट