देश की खबरें | राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम कांग्रेस शासित राजस्थान में प्रवेश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस शासित राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के मध्य पनपे कटुता और उत्साह के बीच रविवार शाम को प्रवेश करने वाली है।

झालावाड़, चार दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस शासित राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के मध्य पनपे कटुता और उत्साह के बीच रविवार शाम को प्रवेश करने वाली है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके साथ हिन्दी भाषी मध्यप्रदेश से चलने वाले साथियों का पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति में झालावाड़ शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर चवली चौराहा में भव्य स्वागत किया जाएगा। चवली मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के साथ सीमा साझा करने वाला अंतिम गांव है।

चवली चौराहा (झालरापाटन) में यात्रा के आगमन से कुछ घंटे पहले यात्रा के भव्य स्वागत के लिए उस स्थान पर स्थानीय ग्रामीणों का सैलाब उमड़ पड़ा है। यहां हरी कालीन, मंच, ढोल-नगाड़ों और डीजे की व्यवस्था की गई है। पूरे इलाके में अलग-अलग जगहों के पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

गांधी के स्वागत के लिए मार्ग के दोनों किनारों पर होर्डिंग लगाये गये हैं। रास्ते में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के होर्डिंग और बैनर के अलावा स्थानीय नेताओं के पोस्टर भी लगे हैं।

बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं।

यात्रा मध्यप्रदेश से भाजपा के गढ़ झालावाड़ से राज्य में प्रवेश करेगी और 17 दिनों में 500 किमी की दूरी तय करेगी। यह पहला मौका है जब यात्रा ने कांग्रेस शासित राज्य में प्रवेश किया है।

यात्रा से पहले, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही रस्साकसी और मतभेद के बीच एकजुट चेहरा पेश किया है।

राजस्थान में यात्रा को प्रभावित करने की आशंकाओं को खारिज करते हुए पायलट ने रविवार को पीटीआई- को बताया कि पार्टी की राज्य इकाई "पूरी तरह से एकजुट" है और यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है कि यात्रा अन्य राज्यों की तुलना में अधिक सफल हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी