देश की खबरें | राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बिहार में आज रैली के साथ आगे बढ़ेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी बृहस्पतिवार को बिहार के औरंगाबाद जिले में एक जनसभा के साथ अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को आगे बढ़ाएंगे।

पटना, 15 फरवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी बृहस्पतिवार को बिहार के औरंगाबाद जिले में एक जनसभा के साथ अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को आगे बढ़ाएंगे।

बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बताया कि औरंगाबाद में राहुल गांधी दोपहर बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा के मुताबिक, एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भी रैली को संबोधित करने की संभावना है।

मिश्रा ने बताया, "राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के विमान से गया पहुंचने और औरंगाबाद के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होने की संभावना है। इसके बाद गांधी यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।"

राहुल गांधी पिछली बार अपनी इस यात्रा के तहत एक पखवाड़े पहले बिहार आए थे और सीमांचल क्षेत्र के चार जिलों को कवर किया था।

मिश्रा के मुताबिक, रैली के बाद गांधी के टेकारी विधानसभा क्षेत्र में किसानों से बातचीत करने की संभावना है। टेकारी विधानसभा क्षेत्र गया जिले में पड़ता है लेकिन औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

मिश्रा ने कहा, "गांधी सासाराम में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को वह कैमूर जिले की यात्रा करेंगे, जहां से हम उन्हें निकटवर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के लिए विदा करेंगे।"

राजद नेता तेजस्वी यादव पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के कारण पूर्णिया में गांधी की रैली में शामिल नहीं हो सके थे।

मिश्रा से इस बार तेजस्वी के औरंगाबाद आने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा, "हमने बिहार में अपने सभी सहयोगियों को रैली में आमंत्रित किया है। हालांकि, तेजस्वी यादव की पटना में कुछ व्यस्तताएं हैं, जहां उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करना है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट