देश की खबरें | राहुल गांधी के लेख ने भाजपा को बेनकाब कर दिया है: संजय राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लेख में 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में ‘‘मैच फिक्सिंग’’ और ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बेनकाब कर दिया है।

मुंबई, आठ जून शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लेख में 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में ‘‘मैच फिक्सिंग’’ और ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बेनकाब कर दिया है।

राउत ने दावा किया कि गांधी के लेख ने दुनिया के उन लोगों के बीच चिंता पैदा कर दी है जो लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं।

उन्होंने दावा किया कि गांधी एक ‘‘अद्भुत इंसान’’ हैं और विपक्ष के नेता के संवैधानिक पद पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा का पर्दाफाश हो गया है। (मुख्यमंत्री) देवेंद्र फडणवीस लेख लिख सकते हैं लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि वह चुनाव कैसे जीते गए।’’

गांधी ने शनिवार को एक अखबार में प्रकाशित एक लेख और ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर आरोप लगाया था कि 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ‘‘लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट’’ था और यह ‘‘मैच फिक्सिंग’’ अब बिहार में भी दोहराई जाएगी।

गांधी के इन आरोपों के बाद फडणवीस ने रविवार को कहा कि कांग्रेस सांसद 2024 के राज्य विधानसभा चुनावों में हार पर आत्मावलोकन करने के बजाय ‘‘जनादेश को अस्वीकार कर रहे हैं, क्योंकि जनता ने उन्हें खारिज कर दिया है’’।

राउत ने दावा किया कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा 25 सीट भी नहीं जीत पाती, जबकि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार की राकांपा 10 से भी कम सीट पर विजयी होती।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतना संभव नहीं था।’’

पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 132 सीट जीती थीं, शिवसेना को 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 41 सीट पर जीत मिली थी। विपक्षी दल कांग्रेस 16 सीट पर विजयी हुई थी, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) 20 सीट पर और शरद पवार की राकांपा (एसपी) 10 सीट पर विजयी हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस