देश की खबरें | राहुल गांधी शुक्रवार से दो दिन के अहमदाबाद दौरे पर रहेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार से अहमदाबाद के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 2027 के गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

अहमदाबाद, छह मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार से अहमदाबाद के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 2027 के गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि राहुल गांधी ने पूर्व में कहा था कि पार्टी 2027 का गुजरात विधानसभा चुनाव जीतेगी और वह यह अगला विधानसभा चुनाव लड़ने का काम शुरू करने के लिए राज्य में आ रहे हैं।

पार्टी द्वारा जारी राहुल के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वह शुक्रवार सुबह पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों एवं विपक्ष के पूर्व नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वह (पार्टी से संबंधित) राज्य की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ भी बैठक करेंगे।

इस यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक, लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी शाम के समय कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों के साथ-साथ तालुका और नगर पालिका प्रमुखों से भी मिलेंगे। वह शाम पांच से सात बजे तक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।

पार्टी ने कहा कि गांधी शनिवार को अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उसी दिन दोपहर के समय दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

कांग्रेस की अहमदाबाद में आठ और नौ अप्रैल को बैठक होगी।

पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इस बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पिछले मंगलवार को गुजरात का दौरा किया था।

गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल 182 सीट में से 17 सीट जीती थीं। लेकिन पांच विधायकों के इस्तीफे के बाद सदन में पार्टी के विधायकों की संख्या घटकर 12 रह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड